बेंगलुरू. कर्नाटक पुलिस ने रविवार को एक पुलिस अधिकारी को बेंगलुरू में ड्यूटी के दौरान एक विकलांग महिला पर पथराव करने और उसे घायल करने के बाद सार्वजनिक रूप से लात मारी और मारपीट करने के आरोप में रविवार को निलंबित कर दिया। बेंगलुरु के हलासुरुगेट पुलिस स्टेशन में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) नारायण निलंबित पुलिस अधिकारी हैं। पुलिस के अनुसार, मंजुला नाम की दिव्यांग महिला ने एएसआई नारायण पर अचानक उस समय पत्थर फेंका जब वह एक टो किए गए वाहन में बैठे थे।

कथित तौर पर पत्थर नारायण के चेहरे पर लगा और खून बहने लगा। महिला की हरकत से नाराज एएसआई ने उसे बार-बार लात मारी, गालियां दीं और बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते रहे।

हालांकि, लोगों ने पुलिसकर्मी से महिला को जाने देने के लिए कहा, क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही थी। नारायण ने महिला के साथ मारपीट जारी रखी। बाद में उन्होंने एसजे पार्क थाने में शिकायत की और महिला को हिरासत में ले लिया गया।

इस दौरान लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने पुलिस अधिकारी द्वारा महिला पर किए गए नृशंस हमले की निंदा की।

बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने अब विकलांग महिला के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट करने के आरोप में एएसआई को निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला का हाथ अपंग है और पुलिस द्वारा वाहनों को खींचने से नफरत करती है, इसलिए उसने जहां भी पुलिस को देखा, उसने पुलिस पर पथराव किया। जांच चल रही है।

नई दिल्ली . इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर ऐलान किया गया है कि उनकी एक 28 फीट ऊंची एक भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और नैशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट के महानिदेशक अद्वैत गणनायक के मुताबिक यह प्रतिमा ग्रेनाइट से बनी होगी।

हालांकि जब तक यह प्रतिमा नहीं बन जाती इसकी जगह पर एक होलोग्राम प्रतिमा लगाई गई है। नेताजी की इस मूर्ति में ऐसा क्या खास होगा और प्रतिमा के जरिये क्या दर्शाने की कोशिश होगी, इस बारे में अद्वैत गणनायक ने आईएएनएस को बताया कि इस प्रतिमा को करीब 30 कलाकार मिलकर तैयार करेंगे।

अद्वैत गणनायक ख्यातिलब्ध ने कहा , नेताजी की देश में पहली इतनी बड़ी प्रतिमा होगी जिसे ग्रेनाइट पत्थर से बनाया जाएगा। जिस तरह वो दुश्मनों की सामने चट्टान की तरह खड़े रहे, उनकी झलक देशवासियों तक पहुंचे, इसलिए हम ग्रेनाइट की प्रतिमा बना रहे हैं। उनकी हाइट, वजन, वह क्या पहनते थे, किस तरह के पकड़े थे, किस तरह चलते थे, इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए इस प्रतिमा को बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, प्रतिमा के लिए पत्थर चुनना एक बड़ी बात है। यह ब्लैक पत्थर होना चाहिए। यह एक दम मजबूत होगा, जिसमें कोई भी रंग उतारो, वह सब रंगों को अपना लेगा। इस प्रतिमा को बनाने में करीब 30 आर्टिस्ट काम करेंगे, लेकिन प्रतिमा को बनाने के लिए ट्रेडिशनल तरीका भी अपनाया जाएगा। यानी प्रतिमा को छेनी व हथोड़े की मदद से भी तराशा जाएगा और डिजिटल माध्यम से भी इसकी कटिंग होगी। इसलिए ट्रेडिशनल आर्टिस्ट व कंटेम्परेरी आर्टिस्ट दोनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

नेताजी एक वीर सैनिक, योद्धा, महान सेनापति और कुशल राजनीतिज्ञ थे। देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था और जापानियों के साथ मिलकर देश के कुछ हिस्सों को अंग्रेजों से आजाद भी कर लिया था। इसलिए इतने बड़े व्यक्तित्व की प्रतिमा को बनाने के लिए साउथ के अलग अलग जगहों पर पत्थर को ढूंढा जा रहा है, जिसका काम जारी है।

उन्होंने बताया कि, ग्रेनाइट पत्थर साउथ से आएगा क्योंकि ग्रेनाइट साउथ में ही पाया जाता है। हम लगता है कि कर्नाटक के चामराजनगर भी यह मिल सकता है, तेलंगाना, आंध्र में भी यह मिल सकता है। इसे बेंगलुरू के पास भी हम ढूंढ रहे हैं। हमारी टीम इसको खोज रही है। हमें जेड ब्लैक रंग वाली मूर्ति चाहिए और उसी पत्थर को लेकर आएंगे।

अद्वैत के अनुसार, ग्रेनाइट पत्थर बड़ा और वजनदार होगा उसके लिए खास गाड़ी तैयार की जाएगी ताकि एक पूरा पत्थर एक साथ लाया जा सके। यह पत्थर 30 फीट का होगा।

उन्होंने आगे बताया कि, हम इसे बस एक प्रतिमा सोच कर नहीं बना रहे हैं बल्कि पूरा देश को सम्मानित किया जा रहा है। होलोग्राम के जरिये लोगों को अंदाजा लग गया है लेकिन जब इसको बनाया जाएगा तो उसपर बहुत काम करना पड़ेगा। हर छोटी छोटी बारीकियों पर ध्यान दिया जाएगा और उसको ध्यान में रखते हुए इस प्रतिमा को बनाई जाएगी।

इंडिया गेट पर एक प्रतिमा नहीं बनाई जा रही बल्कि सुभाष जी खुद खड़े हैं, इस तरह उसे दिखाया जाएगा। प्रतिमा के चारों ओर रौशनी होगी ताकि रायसीना हिल से भी उनकी झलक नजर आए। इसलिए पहले हम प्रतिमा के कई मॉडल बनाएंगे जिसे लगाकर देखेंगे, कि प्रतिमा लगने के बाद यह कैसी दिखेगी, यह सब एक प्रक्रिया के तहत बनाई जाएगी।

दरअसल सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा, बंगाल डिविजन के कटक में हुआ था। इनका परिवार काफी संपन्न व सम्मानित था। सुभाष चंद्र बोस अपने 7 भाई और 6 बहनों में 9 वें नंबर पर थे। हालांकि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रतिमा बनाने का एलान किया तो उनके परिवार के सदस्यों ने भी इसका स्वागत किया। उन्होंने प्रतिमा के साथ साथ उनके विचारों पर चलने की भी अपील की है।

 

 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक 'पत्थर' की चपेट में आने से एक पर्यटक की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर रामबन जिले के कैफेटेरिया मोड़ में पर्यटकों को ले जा रहा एक वाहन पत्थर की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि, "एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब एक पत्थर पहाड़ से नीचे लुढ़क गया और उनके वाहन को टक्कर मार दी।"

सूत्रों ने बताया, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दूसरे पर्यटक को विशेष उपचार के लिए जम्मू शहर स्थानांतरित किया है।

बार-बार होने वाले भूस्खलन और बारिश के कारण पत्थर गिरने से रामबन और रामसो के बीच राजमार्ग पर लगभग 30 किलोमीटर की सड़क पर यात्रियों के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है।

यह पत्थर चट्टान के टुकड़े होते हैं जो बारिश आदि के कारण एक बार टूट जाने पर भयंकर गति से पहाड़ पर गिर जाते हैं।

 

किसी भी समाज का विकास महिला के बिना होना एक मित्थिया मात्र है कोई भी महिला शसक्त तभी हो सकती है! जब वह स्वावलम्बी बने इसी मानसिकता को ध्यान में रखते हुए ए..सी सी जामुल प्रबंधक श्री वैभव दीक्षित जी दिशा निर्देश एवं श्री प्रकाश कुमार सरकार - हेड मानव संसाधन के मार्गदर्शन में ACC TRUST द्वारा स्वावलम्बन परियोजना के अंतर्गत जामुल ,पथिरिया ,मेडेसरा एवं नंदनी खुन्दनी गाँव में महिलाओं को स्वावलम्बन बनाने हेतु प्रशिक्षण प्रधान कर उन्हें मशरुम उत्पाधन हेतु प्रेरित किया जा रहा है ! स्वावलम्बी बनने के राह में सिर्फ महिलाएं ही आगे नहीं आ रही है बल्कि आज की युवा पीढ़ी भी उद्यमी बन कर आगे बढ़ने की कोशिश में है !ACC CSR के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को ACC TRUST की सहायता से ACC CSR जामुल जिला दुर्ग के गाँव कि अलग अलग समूह की 33 महिलाओ द्वारा सफलता पूर्वक मशरुम का उत्पादन कर रही है तथा बाजार में या गांव में ही उसके बिक्री कर प्राप्त आय को अपने परिवार के जीवन यापन का साधन बना कर आगे बढ़ रही है! प्रतिदिन –औसतन 2 से 3 किलो ताजा मशरुम उत्पादित किया जाता है ! जो कि स्थानिय स्थर पर ही आसानी से विक्रय हो जाता है !सिर्फ 2 - 3 महिनो में 92 किलो का मशरूम का उत्पादन कर 15626 रूपए का बिजनेस अभी तक कर चुकी है।इस पहल के द्वारा महिलाओ में आत्म विश्वास को बड़ाते हुए एसीसी ट्रस्ट उन्हे प्रेरित करके घर पे रह कर स्वावलंबी बनाने में मदद कर रही है। इससे देख कर अन्य महिलाओं में भी उत्साह वर्धन हो रहा है और वो भी अपनी इच्छाएं रख रही है उद्यमी बनने के लिए।ACC TRUST महिलाओं के विकास के लिए हमेसा से अग्रसर रहा है उन्हें स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने में जुटा हुआ है.

 

बेमेतरा.आयुक्त दुर्ग संभाग महादेव कावरे द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम कंडरका में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। जल जीवन मिशन के तहत रिट्रोफिटिंग कार्य के तहत घर घर में नल कनेक्शन एवं सार्वजनिक स्थानों पर नल कनेक्शन दिया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार ग्राम पिरदा में कोविड-19 टीकाकरण का निरीक्षण कर दूसरे डोज के लिए शेष बचे हुए लोगों को शीघ्र टीकाकरण करने के लिए निर्देश दिया गया, ताकि कोविड के नुकसान से बचा जा सके । ग्राम पिरदा में ही गोधन न्याय योजना का निरीक्षण किया गया जिसमें सहायता समूह को वर्मी कंपोस्ट का ₹100000 मिला है क्रेडा द्वारा लगाया गया सोलर पंप बिगड़ा होना बताया गया जिसे शीघ्र सुधार करने आयुक्त ने निर्देश दिया। ग्राम हसदा में गोठान समिति के खाते में ₹ 3.8 लाख तथा स्व सहायता समूह के पास ₹1.5 लाख आय हुई है हसदा के चारागाह का भी निरीक्षण किया गया । ग्राम साकरा में गोधन न्याय योजना के तहत स्व सहायता समूह ₹ 215000 और गोठान समिति के पास ₹ 400000 राशि आय बताया गया। प्रत्येक गोठान में प्रतिदिन आने वाले जानवरों का रजिस्टर संधारित करने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिया गया। आयुक्त द्वारा गोठान में मल्टी एक्टिविटी के तहत अन्य गतिविधियां लेने के लिए भी निर्देशित किया गया। ग्राम खमरिया के दो हितग्राहियों से जल जीवन मिशन के तहत नल में पानी की स्थिति वीडियो कॉलिंग द्वारा जानी गई। दोनों हितग्राही इससे संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर श्री कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना मंडावी, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आशालता गुप्ता एवम अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर.वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के निर्देशन पर विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों कीवन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  मोहम्मद अकबर के निर्देशन पर विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में गत दिवस बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत तखतपुर वन परिक्षेत्र के सोनबंधा गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी के घर से लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के 195 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान सहित एक नग विद्युत मोटर की जब्ती की गई।

रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस तारतम्य में गत दिवस बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत तखतपुर वन परिक्षेत्र के सोनबंधा गांव में छापामार कार्रवाई कर एक आरोपी के घर से लगभग 2 लाख रूपए मूल्य के 195 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान सहित एक नग विद्युत मोटर की जब्ती की गई।
यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत के निर्देशन में गठित विभागीय टीम द्वारा पुलिस की मदद से की गई। जब्त सामग्री में 177 नग सागौन चिरान तथा 18 नग अन्य प्रजाति के लकड़ी के चिरान शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अपराध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी वर्तमान में फरार है।

कावरा नाला में 73 विभिन्न संरचनाओं के निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ

कावरा नाला में 73 विभिन्न संरचनाओं के

रायपुर.राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नरवा विकास’’ योजना के तहत कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी कार्य सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है। गौरतलब है कि वनांचल में स्थित कावरा नाला में 97 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 73 भू-जल संवर्धन संबंधी विभिन्न संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इससे लगभग 10 किलोमीटर लंबाई के कावरा नाला में कुल जल संग्रहण क्षेत्रफल अंतर्गत 11 हजार 974 हेक्टेयर में से वन क्षेत्र के लगभग 3 हजार हेक्टेयर को उपचारित किया गया है।

निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ
नरवा विकास योजना के अंतर्गत राज्य के वनांचल में कैम्पा मद से काफी तादाद में नरवा विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनका वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इस संबंध में वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता ने बताया कि दक्षिण कोण्डागांव अंतर्गत कावरा नाला में कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण) की वार्षिक कार्ययोजना 2020-21 के अंतर्गत लगभग 98 लाख रूपए की लागत से विभिन्न भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया गया है।

निर्माण से 3 हजार हेक्टेयर भूमि में उपचार का मिला लाभ

इनमें 12 नग लूज बोल्डर, 17 नग ब्रशवुड चेकडेम, 1 नग भूमिगत डाइक, 19 नग गेबियन संरचना, 13 नग वाटर होल, 3 नग तालाब गहरीकरण, 1 नग गली प्लग तथा 4 नग 30ग 40 मॉडल का निर्माण शामिल है। इससे वनांचल स्थित अमरावती क्षेत्र के लोगों को लगभग 3 हजार हेक्टेयर भूमि के उपचार का लाभ मिलने लगा है। इस तरह कावरा नाला में हुए भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण सुदूर वनांचल में विकास का कारवां लेकर आया है।

रायपुर.राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने मातृभूमि की सेवा के लिए सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके आदर्श एवं विचार देश सहित पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के जीवन दर्शन जानने के लिए उनसे संबंधित किताबों का गहन अध्ययन करना चाहिए।

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। अभिनेत्री वीडियो में 40 करोड़ रुपए की क्लियोपेट्रा ड्रेस पहने दिख रही हैं। सोने और डायमंड से बनी इस खूबसूरत ड्रेस में उर्वशी बेहद ही हॉट लग रही हैं।

 

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने देश का नाम रोशन करने का एक मौका नहीं छोड़ती हैं। बीते दिनों मिस यूनिवर्स 2022 में बतौर जज शामिल होकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया और अब वह अंतरराष्ट्रीय अरब फैशन वीक में दो बार वॉक करने वाली पहली भारतीय शोस्टॉपर महिला बन गयी हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक वीडियो शेयर करके दी।

 

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने कैप्शन में लिखा, "आज मेरा दिल, ️अपने देश भारत के लिए आभार और भावनाओं से भर गया है। मुझे अपने "प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फैशन वीक में दो बार वॉक करने वाले पहले भारतीय शोस्टॉपर" के रूप में रखने के लिए @arabfashionweek @amatoofficial को धन्यवाद। आप सभी को धन्यवाद।" अभिनेत्री वीडियो में 40 करोड़ रुपए की क्लियोपेट्रा ड्रेस पहने दिख रही हैं। सोने और डायमंड से बनी इस खूबसूरत ड्रेस में उर्वशी बेहद ही हॉट लग रही हैं। उनके इस हॉट लुक पर अब तक लगभग तीन लाख लोग अपना दिल हार बैठे हैं। उर्वशी के फैंस कमेंट सेक्शन में दिल और आग वाले इमोजी के साथ अपनी ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं।

 

 

 

साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली उर्वशी रौतेला ने काफी कम समय में लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी है। अभिनेत्री अक्सर अपने बोल्ड और सेक्सी लुक्स की वजह से सुर्ख़ियो में रहती हैं। काम की बात करें तो अभिनेत्री पिछले साल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में मुख्य भूमिका निभाती नजर आयी थीं। इसके बाद से उर्वशी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आयी हैं पर वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करके लोगों के दिल धड़कती रहती हैं।

 

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई है।काजोल(47) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नायसा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हूं और तेज जुकाम के कारण मेरी नाक पूरी तरह लाल हो गयी है।

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर रविवार को एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी।काजोल(47) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी नायसा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी हूं और तेज जुकाम के कारण मेरी नाक पूरी तरह लाल हो गयी है, इसलिए दुनिया की सबसे शानदार मुस्कान वाली मेरी बेटी नायसा की तस्वीर साझा कर रही हूं। मैं आपकी कमी महसूस कर रही हूं बेटी।’’ काजोल आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर 2021 में रिलीज हुई पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘त्रिभंगा’ में दिखाई दी थीं।

  • R.O.NO.13286/69 "
  • R.O.NO. 13259/63 " A

Ads

R.O.NO. 13286/69

MP info RSS Feed

फेसबुक