ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
नई दिल्ली : भारतीय टीम पर इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में पारी से हार का खतरा मंडरा रहा था। पहली पारी में इंग्लैंड ने 669 रन ठोक दिए थे। यह टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड का अपने घरेलू मैदान पर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने इससे पहले सिर्फ एक बार से इससे बड़ा स्कोर बनाया था। शुभमन गिल की टीम ने मैच की पहली पारी में 358 रन ही बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में ही 311 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है।