ब्राजील के साओ पाओलो में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही

ब्राजील के साओ पाओलो शहर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने काफी तबाही मचाई है। कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 7 बच्चे भी शामिल हैं। इसकी जानकारी रविवार को नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ा काम देखने वाले अधिकारियों ने दी है। साओ पाओलो के अधिकारियों का कहना है कि 9 लोग घायल हो गए हैं, जबकि चार लापता हैं। इसके अलावा करीब 500 परिवारों को अपना घर छोड़कर जाना पड़ा है। साओ पौलो के गवर्नर जोआओ डोरिया ने रविवार को बाढ़ वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और कहा कि उन्होंने प्रभावित शहरों के लिए 15 मिलियन रीस (2.79 मिलियन डॉलर) की आपातकालीन सहायता को मंजूरी दी है। संघीय सरकार के क्षेत्रीय विकास मंत्रालय के एक बयान में कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रही है।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 01 February 2022 15:32
  • R.O.NO.13286/69 "
  • R.O.NO. 13259/63 " A

Ads

R.O.NO. 13286/69

MP info RSS Feed

फेसबुक