मनोरंजन

मनोरंजन (5175)


विजय देवरकोंडा अपने व्यवसायिक जीवन के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। बीते लंबे समय से खबरें हैं कि विजय, साउथ की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ रिश्ते में हैं। इसी बीच अभिनेता ने प्यार, रिश्तों और शादी पर अपने विचार साझा किए हैं। एक हालिया इंरटव्यू मे, विजय ने पुष्टि की कि वह रिलेशनशिप में हैं। साथ ही उन्होंने पहले भी अपनी को-स्टार्स में से एक को डेट करने की बात कबूली। अभिनेता का बयान नेटिजन्स का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।

सिंगल नहीं हैं विजय देवरकोंडा
इंटरव्यू के दौरान विजय ने इस बात की पुष्टि की कि वह फिलहाल रिलेशनशिप में हैं। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं 35 साल का हूं, क्या आपको लगता है कि मैं सिंगल रहूंगा?' जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी को स्टार को डेट किया है, तो उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, 'मैंने किया है।'

रिश्ते से पहले दोस्ती बनाने पर देते हैं जोर
अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि वह रोमांटिक रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले एक मजबूत दोस्ती बनाना पसंद करते हैं। अभिनेता के शब्दों में, 'मैं डेट पर बाहर नहीं जाता। मैं किसी को लंबे समय तक जानने के बाद, दोस्ती बनाने के बाद ही बाहर जाता हूं।' विजय और रश्मिका ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय किया है। दोनों के बीच मजूबत बॉन्ड है जिसकी वजह से उनकी डेटिंग की अटकलों को और हवा मिलती है।

बिना शर्त प्यार पर नहीं भरोसा
हाल ही में, रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 12' में उनके लुक की सराहना की। वहीं, 'पुष्पा 2' के ट्रेलर की रिलीज के बाद विजय ने रश्मिका की प्रशंसा की। विजय ने बिना शर्त प्यार के विषयों पर भी बात की और शादी की योजनाओं के बारे में बताया। अभिनेता ने टिप्पणी की, 'मुझे पता है कि प्यार करना कैसा लगता है, और मुझे पता है कि प्यार करना क्या होता है। मैं बिना शर्त प्यार नहीं जानता क्योंकि मेरा प्यार उम्मीदों के साथ आता है, इसलिए स्पष्ट रूप से मेरा प्यार बिना शर्त नहीं है। मुझे लगता है सबकुछ अति-रोमांटिक हो गया है। मैं यह भी नहीं जानता कि बिना शर्त प्यार की उम्मीद करना ठीक है या नहीं।'

शादी पर विजय की दो टूक
शादी के विषय पर, विजय ने कहा कि यह महिलाओं के लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उनके मुताबिक, 'शादी को किसी के करियर के बीच में नहीं आना चाहिए। महिलाओं के लिए शादी कठिन है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस पेशे में हैं।'

 

 

माधुरी दीक्षित को हाल ही में अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ देखा गया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच एक नए इंटरव्यू में माधुरी ने एक नए प्रोजेक्ट का संकेत देते हुए कहा कि वह इस साल खुद को चुनौती देंगी। अभिनेत्री के एलान ने उनके प्रशंसकों को काफी ज्यादा उत्साहित कर दिया है।

माधुरी दीक्षित ने नए प्रोजेक्ट पर दिया अपडेट
एक हालिया इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित ने साझा किया कि उनका अगला प्रोजेक्ट उनके दर्शकों को आश्चर्यचकित करेगा। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इस साल खुद को चुनौती देने जा रही हूं। मैं जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाली हूं। यह कुछ बहुत अलग और चुनौतीपूर्ण है, कुछ ऐसा जो मैंने पहले नहीं किया है।'

'कोयला' की शूटिंग के दिनों को किया याद
इसी दौरान शाहरुख खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए, माधुरी ने 'कोयला' की शूटिंग के दिनों को याद किया। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'अंजाम' में स्क्रीन स्पेस साझा किया था। अभिनेत्री ने बताया, 'मैंने शाहरुख से कहा कि हम किस तरह की फिल्में कर रहे हैं? हम या तो एक-दूसरे को मार रहे हैं या खलनायकों से दूर भाग रहे हैं। हम बहुत गंदे और खून से सने कपड़ों वाले किरदारों में हैं। हमे एक साफ सुथरी, खूबसूरत और रोमांटिक फिल्म करनी चाहिए। इसी के बाद दिल तो पागल है बनी।'

'भूल भुलैया 3' की कहानी
'भूल भुलैया 3' की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा के रूप में वापसी की है। फिल्म में कार्तिक ने विद्या बालन, माधुरी दीक्षित नेने और तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है। कथानक रूह बाबा के कोलकाता के रक्तघाट नामक एक डरावनी संपत्ति में प्रवेश करने और मंजुलिका होने का दावा करने वाली दो चुडै़ल का सामना करने के बारे में है।

बॉक्स ऑफिस पर सफल रही 'भूल भुलैया 3'
'भूल भुलैया 3' में विजय राज, संजय मिश्रा, मनीष वाधवा, राजेश शर्मा, राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर और अन्य भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज द्वारा बैंकरोल किया गया है। मूवी, दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है और कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है।

 

दीपिका पादुकोण इन दिनों मातृत्व के पड़ाव को एंजॉय कर रही हैं। बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ वे क्वालिटी समय बिता रही हैं। बिटिया के जन्म के बाद दीपिका की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं और प्राथमिकताएं भी बदली हैं। अभिनेत्री ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मजाकिया अंदाज में यह बताया है कि मां बनने के बाद अब उनके पास खुद के लिए वक्त नहीं बचता।

मजाकिया अंदाज में बताई दिनचर्या
दीपका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज गुरुवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजाकिया वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने मां बनने के बाद अपने स्किन केयर रुटीन का अपडेट दिया है। इसमें एक शख्स सिर्फ सादा पानी से मुंह धोकर बाहर जाता दिख रहा है। इशारों-इशारों में दीपिका ने बता दिया है कि अब उनके पास स्किन केयर का पर्याप्त समय नहीं बच पाता।

बेटी का नाम
दीपिका ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 08 सितंबर 2024 को पहली संतान के रूप में बेटी का स्वागत किया। अभिनेत्री ने दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को पोस्ट साझा कर बेटी का नाम रिवील किया और बताया कि उन्होंने नाम रखा है-दुआ पादुकोण सिंह। उन्होंने लिखा, 'वह हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर है, इसलिए हमने नाम दुआ रखा है'।

लेडी सिंघम' पर बनेगी अलग फिल्म
दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में लगी है। रोहित शेट्टी की यह मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लेडी सिंघम के रूप में दिखी हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि फिल्म में दीपिका के किरदार शक्ति शेट्टी पर एक अलग फिल्म बनाएंगे।

 

 नेहा शर्मा हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी नजर आती हैं। अपने छोटे से करियर में वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। साथ ही वह समय-समय पर कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती रहती हैं। अगले साल वह एक फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आएंगी। आज इसी चर्चित अभिनेत्री का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके दोस्तों और करीबी लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन शुभकामनाओं को नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया। इन्हीं शुभकामनाओं में एक नामी क्रिकेटर का संदेश भी शामिल रहा।

Cricketer Yuvraj Singh Wishes Neha Sharma On Her Birthday Many Other Artists Also Wished her
किस क्रिकेटर ने दी बधाई
जिस क्रिकेटर की शुभकामनाओं को नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है, उनका नाम युवराज सिंह है। वह नेहा के लंबे समय से दोस्त हैं। युवराज सिंह ने नेहा को जन्मदिन पर जो संदेश भेजा है, उसमें उन्होंने लिखा- 'शर्मा जी का जन्मदिन आ गया। आपके लिए आने वाला साल बहुत सारी खुशियों और सफलता से भरा हो।' इस मैसेज के जवाब में नेहा ने उन्हें शुक्रिया भी लिखा।
बहन ने भी तोहफा-जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
नेहा की बहन आयशा शर्मा ने भी उन्हें प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही नेहा को फूलों का गुलदस्ता भी भेजा। इस तोहफे को पाकर नेहा काफी खुश हुईं और उन्होंने अपनी स्टोरी पर बहन के भेजे गुलदस्ते की तस्वीर लगाई। साथ ही अपनी बहन आयशा के लिए प्यारी प्यारी बातें भी लिखीं। नेहा की तरह आयशा भी फिल्मों में काम करती हैं।
कई और कलाकारों ने भी कहा हैप्पी बर्थ डे
नेहा को कई और बॉलीवुड से जुड़े लोगों ने भी जन्मदिन की बधाई दी। इसमें अभिनेता तरुण विरवानी और फिल्ममेकर अश्विनी धूप जैसे नाम शामिल रहे। इसके अलावा उनके दोस्तों ने भी नेहा को प्यार भरी जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं। इन सब शुभकामनाओं के जवाब भी नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिए। इस तरह से नेहा का जन्मदिन उनके करीबी लोगों ने यादगार बना दिया।

 

मुंबई। एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने धर्मनिरपेक्ष परिवार का जिक्र करते हुए बताया कि उनके परिवार में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। एक्टर ने कहा कि उनके परिवार में हर धर्म की पूरी आस्था और श्रद्धा रखी जाती है, और यह परिवार की विविधता का हिस्सा है।
विक्रांत ने बताया कि उनकी मां सिख हैं, लेकिन वह बिंदी लगाती थीं और करवा चौथ के दिन हमारे साथ खड़ी रहती थीं। उनका कहना था, हमारे परिवार में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और यह हमारे लिए बहुत सामान्य है। बचपन से हम मंदिरों में जाते थे और माता रानी के पंडाल में हिस्सा लेते थे। एक्टर ने बताया कि उनके पिता ईसाई होने के बावजूद भी वैष्णो माता के मंदिर जाते हैं और हफ्ते में दो बार चर्च भी जाते हैं। उन्होंने कहा, यही तो इंडिया है। हमारे घर में एक मंदिर भी है, और मेरे बेटे का नाम वरदान है। यह हमारी भारतीय संस्कृति और एकता का हिस्सा है।विक्रांत ने अपने भाई मोइन का भी जिक्र किया, जिन्होंने 17 साल की उम्र में इस्लाम धर्म अपनाया था। फिर भी, विक्रांत के परिवार में कोई भी धार्मिक दीवार नहीं है। वह और उनका भाई दोनों ही हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं। विक्रांत ने कहा, मेरा भाई दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करता है, और हम सब मिलकर दिवाली और होली मनाते हैं। ईद के दिन हम उनके घर बिरयानी खाकर ईद मनाते हैं।
विक्रांत के परिवार की यह धर्मनिरपेक्षता और एकता को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना किया था, खासकर जब उन्होंने करवा चौथ पर अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ एक तस्वीर साझा की थी। हालांकि, विक्रांत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए यह किसी धर्म या परंपरा का पालन करना नहीं, बल्कि परिवार की एकता और प्यार का प्रतीक है। आखिरकार, विक्रांत मैसी ने इस चर्चा में अपने धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण को खुलकर साझा किया और कहा कि उनके परिवार में विविधता और धर्मों का सम्मान करना हमेशा प्राथमिकता रही है, जो भारत की सांस्कृतिक धारा का हिस्सा है।

 

मुंबई । मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहला लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह माइक पकड़कर हंसते हुए गा रही हैं।
फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू हो चुकी है। पोस्ट में लिखा है, प्यार और हंसी को अनलॉक करते हुए, ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ 2025 में स्क्रीन पर आ रही है! विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जया बच्चन के साथ मुख्य भूमिका में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी और स्वानंद किरकिरे भी हैं। सिद्धांत ने फिल्म अनाउंस करने के लिए अपने इंस्टाग्राम का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर उन्होंने जया बच्चन और वामिका की तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली तस्वीर में जया मंच पर बैठकर गाते हुए खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सफेद शर्ट के साथ एक काले रंग की लंबी स्कर्ट और एक मैचिंग दुपट्टा पहन रखा है। उनके पीछे सिद्धांत और वामिका मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ टिप्स फिल्म्स लिमिटेड, बावेजा स्टूडियोज लिमिटेड और जंपिंग टोमेटो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एक फैमिली-ड्रामा फिल्म है।
यह प्रोजेक्ट वामिका के साथ सिद्धांत का पहला ऑनस्क्रीन सहयोग है। इससे पहले जया बच्चन साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग के साथ नजर आई थीं। फिल्म में अभिनेत्री ने रॉकी की दादी धनलक्ष्मी रंधावा की भूमिका निभाई थी। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी, हरमन बावेजा, रोहनदीप सिंह, विराज सावंत और रमेश पुलपका ने किया है। पारिवारिक ड्रामा में स्वानंद किरकिरे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

 


मुंबई । हाल ही में निर्देशक राकेश रोशन की करण-अर्जुन कल्ट मूवी की री-रिलीज को लेकर ऐलान किया गया है। यही वजह है कि सलमान खान और शाह रुख खान की ये ब्लॉकबस्टर जोडी चर्चा में बनी हुई है। इस बीच हम आपके लिए करण-अर्जुन से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा लेकर आए हैं, जो शायद ही आपको पहले पता हो।
क्या आप जानते हैं कि इस मूवी के लिए सलमान खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे, उन्होंने 90 के दशक के एक दूसरे सुपरस्टार उनका रोल का ऑफर किया था। इसके अलावा फिल्म का नाम भी करण-अर्जुन नहीं था। बतौर निर्देशक राकेश रोशन करण-अर्जुन फिल्म को बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते थे। उस वक्त उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फिल्म की कास्ट थी। जिसके लिए उनको ये चयन करना था कि इस मूवी के लिए लीड रोल में किन दो कलाकारों के लिया जाए। अर्जुन के रोल के लिए शाह रुख खान का नाम उन्होंने पहले ही फाइनल कर लिया था। लेकिन करण के किरदार के लिए पेंच फंसा हुआ था। आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर करण-अर्जुन में करण की भूमिका के लिए फिल्म के मेकर्स की तरफ से अजय देवगन को ऑफर दिया गया था। लेकिन किसी कारण से उनके साथ बात नहीं बनी और फिर जाकर ये रोल सलमान खान की झोली में आया।
इसके बाद सलमान खान और शाह रुख खान की जोड़ी ने मिलकर बॉक्स ऑफिस को हिला दिया। इसके साथ ही करण-अर्जुन 90 के दशक की सबसे सफल मूवीज में शुमार हुई है। बता दें कि 1995 में रिलीज होने वाली ये मूवी जल्द ही अपनी रिलीज के 30 साल पूरे करेगी। आपको ये जानकार हैरानी होगी करण-अर्जुन का पहला टाइटल ये नहीं था। आईएमडीबी के आधार पर मेकर्स ने इस फिल्म का नाम कायनात प्लान किया था, जिसे बाद में बदलकर करण-अर्जुन किया गया था। गौर करें करण-अर्जुन की री-रिलीज डेट की तरफ तो आने वाले 22 नवंबर को इस मूवी को बड़े पर्दे पर दोबारा से रिलीज किया जाएगा।

 

मुंबई । प्रसिद्ध अभिनेत्री और फिटनेस इन्फ्लूएंसर नेहा धूपिया ने गोफ्लो रन 2024 की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य, शारीरिक फिटनेस और समुदायिकता को बढ़ावा देना है। नेहा धूपिया ने इस आयोजन के प्रति अपने जुड़ाव को साझा करते हुए कहा, दौड़ना हमेशा मेरे लिए एक गहरा अनुभव रहा है, चाहे मैं खुश हूँ, उदास हूँ या व्यस्त।
यह मेरे शरीर और मन को सुनने और खुद को स्वतंत्र महसूस करने का जरिया है। गोफ्लो रन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि यह एक मजबूत धावक समुदाय से जुड़ने का भी अवसर है। गोफ्लो रन 2024 का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं में फिटनेस की आदत को बढ़ावा देना और मासिक धर्म से जुड़े संकोच को दूर करना है। यह कार्यक्रम 12 वर्ष और उससे अधिक आयु की लड़कियों और महिलाओं के लिए खुला है, और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाओं को दौड़ने और चलने के साथ-साथ मासिक धर्म स्वास्थ्य और उससे जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अनीता लोबो के साथ इस पहल को आगे बढ़ाते हुए, नेहा ने कहा, हमने गोफ्लो रन के माध्यम से एक ऐसा मंच तैयार किया है जहां महिलाएं न केवल शारीरिक रूप से सशक्त होंगी बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी मजबूती का अनुभव करेंगी। यह एक ऐसा कदम है जिससे महिलाएं और लड़कियां एक स्वस्थ आज और कल की दिशा में जुड़ेंगी।
गोफ्लो रन 2024 सभी फिटनेस स्तरों की महिलाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित करता है, जो न केवल शारीरिक फिटनेस का प्रतीक है बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य पर सार्थक संवाद स्थापित करने का भी अवसर है। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बन सकता है। बता दें कि यह कार्यक्रम 8 दिसंबर 2024 को मुंबई के बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड्स पर आयोजित किया जाएगा, और इसका सह-मेजबान दूरदर्शी उद्यमी अनीता लोबो को बनाया गया है।

 

जोहानिसबर्ग । भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की दिल खोलकर प्रशंसा की। सूर्यकुमार ने कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उस जिम्मेदार को अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।
टी20 विश्व कप के दौरान ऋषभ पंत को इस नंबर पर भेजा गया लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं मिली। सूर्यकुमार ने भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की है लेकिन उन्होंने इस सीरिज के अंतिम दो मैच में तिलक को तीसरे नंबर पर भेजने का फैसला किया और तिलक ने इसका पूरा फायदा उठाकर कीर्तिमान बना दिया। सूर्यकुमार ने कहा, ‘मेरे दिमाग में यह बात घूम रही थी कि एक खिलाड़ी ने लंबे समय तक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और शानदार सफलताएं हासिल की। इसलिए यह एक युवा बल्लेबाज के लिए शानदार मौका था और तिलक ने इसका पूरा फायदा उठाया। हम दोनों ने इस पर बात की और उसने जिम्मेदारी संभाली। तिलक ने इस सीरिज में जिस तरह से बल्लेबाजी की वह अद्भुत था। उम्मीद है कि वह केवल टी20 ही नहीं बल्कि सभी प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगा।
उन्होंने कहा, आईपीएल में हम अलग-अलग टीमों की ओर से खेलते हैं लेकिन जब हम भारत की तरफ से खेलते हैं, तब उसी तरह का प्रदर्शन करना चाहते हैं जैसा हम अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए करते हैं। हम उसी तरह की क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
सैमसन ने भी सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल की वापसी पर टीम का संयोजन कैसा होगा, उन्होंने कहा, ‘मैं अभी इतने आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं, क्योंकि यह जीत हमारे लिए विशेष है।
रिंकू सिंह श्रृंखला में नहीं चल सके और उन्होंने तीन पारियों में केवल 28 रन बनाए लेकिन भारतीय कप्तान ने उनका पूरा बचाव किया। सूर्यकुमार ने कहा, ‘यहां तक कि मैं भी इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। जब आप टीम खेल-खेलते हैं और आपके पास आठ बल्लेबाज हों तो फिर प्रत्येक बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान नहीं होता।


साउथ सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर शिवा की बहुचर्चित फिल्म कंगुवा 14 नवंबर यानी आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सूर्या (Suriya) और बॉबी देओल (Bobby Deol) जैसे दो बड़े सुपरस्टार्स से सजी इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। जिसका अनुमान आप अर्ली मॉर्निंग कंगुवा के हाउसफुल शोज के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंगुवा के लेकर ऑडियंस की तरफ से रिव्यू भी लगातार सामने आ रहे हैं, जो ये बता रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कंगुवा नाम का तूफान आ गया है।

कंगुवा को लेकर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शंस
रिलीज के पहले ही दिन और शो के आधार पर कंगुवा को फैंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्स पर कंगुवा के रिव्यू को लेकर एक तरह से बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कंगुवा को देखने के बाद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है-

इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने इस बात की जानकारी दी है कि कंगुवा की खातिर बिजनेसमैन और एक्स के मालिक एलन मस्क ने लाइक बटन को बदल डाला है, जो एक इंडियन फिल्म के नाते बहुत बड़ी बात है। दूसरे यूजर ने लिखा है-

इस तरह से सूर्या की कंगुवा को लेकर जनता जनार्दन की तरफ से एक्स प्लेटफॉर्म पर फैसला आ गया है। हालांकि, अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रचेगी।

इस तमिल नोवल पर आधारित है कंगुवा
ऐसा माना जा रहा है कि निर्देशक शिवा की कंगुवा तमिल भाषा के मशहूर तमिल नोवल वेल परी पर आधारित है। वेल परी में एक ऐसे महान योद्धा की कहानी मौजूद है, जिसने कभी चोल, चेर और पांड्या के सामने हार नहीं मानी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंगुवा में सूर्या उसी वीर योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में आपको उनका डबल रोल भी देखने को मिलेगा। साथ ही खलनायक के किरदार में बॉबी देओल खतरनाक नजर आए हैं।

Ads

R.O.NO. 13380/77 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक