ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
भव्य सेट्स और दमदार एक्शन वाली आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म 'पानीपत का ट्रेलर और पोस्टर्स सामने आने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में है। फिल्म में मुख्य किरदारों में संजय दत्त , अर्जुन कपूर और कृति सेनन हैं। ये तीनों ही इस ट्रेलर में एक-एक सीन को परफेक्ट बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब फिल्म का पहला गाना 'मर्द मराठा भी रिलीज कर दिया गया है।
'पानीपत का यह गाना अ़र्जुन कपूर और कृति सेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने में मराठा योद्धाओं की वीर गाथा सुनाई दे रही है तो वहीं कृति डांस भी करती नजर आ रही हैं। गाने में फिल्म के भव्स सेट्स भी नजर आ रहे हैं।
इस गाने को गायक अजय–अतुल, कुणाल और सुदेश भोंसले ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं इसके बोल जावेद अख्तर ने दिए हैं। गाने में संगीत भी अजय–अतुल का ही है। इसके गीतों में देशभक्ति की झलक के साथ वीरों की वीरता भी बताई जा रही है।
इस फिल्म में, हैंडसम अर्जुन कपूर 'सदाशिव राव भाऊ' की भूमिका निभा रहे हैं। जो पेशवा बाजीराव प्रथम का भतीजे थे और पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सरदार सेनापति के रूप में सेवारत थे। कृति सेनन मराठा महारानी के अवतार में काफी जंच रही हैं। उनके किरदार का नाम पार्वती बाई है। वहीं संजय दत्त ऐतिहासिक पात्र अहमद शाह अब्दाली के गेटअप में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं।
ऐतिहासिक आधार पर बनी फिल्म है, जो सदाशिव राव भाऊ की अगुवाई में मराठा साम्राज्य के नेतृत्व और अफ़गानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़े गए युद्ध पर आधारित है. पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।
फिल्म पानीपत से अर्जुन कपूर को नई उम्मीदें
फिल्म पानीपत अर्जुन कपूर के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि वे पिछले कुछ समय से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं और अपनी एक्टिंग को लेकर काफी आलोचना झेल रहे हैं। वहीं उनके समय के अभिनेता रणवीर सिंह लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उनसे कहीं आगे निकल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आशुतोष गोवारिकर की यह यह फिल्म अर्जुन के करियर को एक नई जान दे सकते हैं।
गौरतलब है कि अर्जुन के अलावा संजय दत्त भी हिट फिल्म के अकाल से जूझ रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म साहिब बीबी और गैंगस्टर 3 और कलंक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं उनकी बायोपिक में रोल निभाकर रणबीर कपूर की फिल्म संजू 300 करोड़ से अधिक कमाने में कामयाब रही थी हालांकि ये भी सच है कि संजय दत्त एक बड़े सुपरस्टार हैं और अर्जुन कपूर की उनसे तुलना नहीं की जा सकती है। ये भी सच है कि आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म के साथ ही अर्जुन कपूर का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। देखना ये होगा कि इस पीरियड फिल्म के साथ अर्जुन कपूर क्या कमाल दिखा पाते हैं।