कोलकाता, इस्कॉन ने शुक्रवार को कहा कि उसने उसकी गौशालाओं में गायों के रखरखाव को लेकर इस धार्मिक संगठन पर सवाल उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी का बिना तिथि वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें 'इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस' (इस्कॉन) के खिलाफ आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने एक बयान में कहा, 'आज, हमने इस्कॉन के खिलाफ पूरी तरह से निराधार आरोप लगाने के लिए मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।' उन्होंने इसे 'दुर्भावनापूर्ण आरोप' करार देते हुए कहा कि इस्कॉन के श्रद्धालु, समर्थक और शुभचिंतकों का विश्वव्यापी समुदाय इन आरोपों से बहुत व्यथित है।

नवसारी | मनुष्य के शरीर में हृदय बांई ओर तथा लीवर दाहिनी ओर होता है| लेकिन हजारों में कोई ऐसा व्यक्ति भी होता है, जिसके शरीर की रचना विपरीत होती है| ऐसा ही एक व्यक्ति नवसारी के अमलसाड गांव का निवासी है| इस व्यक्ति का नाम है कार्तिक चग और उनकी आयु 46 वर्ष है| पेशे से बिल्डर कार्तिग चग के सीने में हृदय बांई ओर नहीं बल्कि दाहिनी ओर धड़कता है| इसके अलावा लीवर भी विपरीत दिशा में है, इसके बावजूद वह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं| हांलाकि वह हर दो साल में अपने शरीर की स्वास्थ्य जांच करवाते हैं और उसकी जांच रिपोर्ट अपने साथ ही रखते हैं| वैसे कार्तिक चग मध्य प्रदेश के सेंधवा गांव के मूल निवासी हैं और वर्तमान में दक्षिण गुजरात के वलसाड जिले के अमलसाड गांव में रहते हैं| 1977 में मध्य प्रदेश के सेंधवा गांव में जन्मे कार्तिक चग का हृदय और लीवर ही नहीं बल्कि किडनी भी विपरीत दिशा में है| कार्तिक को इसका पता तब चला जब वह कक्षा 5वीं पढ़ते थे| शिक्षिका ने कक्षा में बच्चों को पर्यावरण के बारे में समझाते हुए अपना हृदय की धड़कनों की जांच करने को कहा| कार्तिक ने जब बताया कि उसके बांई ओर धड़कन का अहसास नहीं हो रहा, तब शिक्षिका ने उन्हें मूर्ख कहा था| घर लौटकर माता वासंती चग से पूछा तो कार्तिक को अपने शरीर की रचना के बारे में पता चला| प्राकृतिक रूप से अलग शरीर की संरचना लेकर जन्मे कार्तिक चग को शारीरिक या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है| वह अन्य लोगों की भांति स्वस्थ जीवन बिता रहे हैं| कार्तिक चग की मौत के बाद अपना देहदान करने की इच्छा है| ताकि उनके शरीर का अध्ययन कर स्वास्थ्य जगत नए संशोधन के साथ कुछ नहीं सीख सके| चिकित्सकों के मुताबिक विपरीत दिशा में शरीर के अंग होने के बावजूद व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है और यह कोई चिंता की बात नहीं है| शरीर की रचना उलटी होने के कारण ऐसे लोगों को दिल का दौरा पड़ने की संभावना काफी कम होती है| हांलाकि समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी होता है|

 

बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सली उन्मूलन में लगे हॉकफोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार तडक़े मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ रूपझर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल में तहुई है। इस मुठभेड़ में एक 14 लाख के इनामी नक्सली टाडा दड़ेकसा दलम का सक्रिय नक्सली कमलु मारा गया है। वहीं, कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। घटना के बाद बालागाट आइजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, फिलहाल हॉकफोर्स के जवान मुठबेड़ में घायल हुए नक्सलियों का सर्चिंग अभियान चला रही है।
दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहे बालाघाट जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नक्सली उन्मूलन किया जा रहा है। इसी के तहत 29 सितंबर को सडक़े पुलिस की सर्चिंग टीम को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में 14 लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। फिलहाल, घटना के बाद आईजी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ और सीईओ हॉक मौके पर मौजूद हैं।
दरअसल, मामला शुक्रवार सुबह रूपझर थाना इलाके में कुंदल-कोद्दापार और सोंगुदा के जंगल का है। जब एसडीजी बिरसा हॉकफोर्स जंगल सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान नक्सलियों ने अचानक पुलिस जवानों पर फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलि टीम की तरफ से भी फायरिंग की गई, जिसमें एक नक्सली ढेर हो गया। मरने वाले नक्सली की पहचान 25 वर्षीय कमलु के रूप में हुई है। ये नक्सली दलम टाडा दडेकसा गैंग का सक्रिय सदस्य था और इसपर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
यह इस वर्ष की तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 22 अप्रैल को गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में बालाघाट पुलिस ने 14-14 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली एरिया कमांडर और गार्ड भोरम देव में एरिया कमांडर, टांडा दलम और वर्तमान में विस्तार दलम में काम कर रही एसीएम सुनीता और नक्सली कबीर की गार्ड रही खटिया मोचा दलम में एसीएम और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय सरिता को मार गिराया था। उनके पास से बंदूके, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहा और खाने-पीने की सामग्री बरामद की गई थी। बीते वर्ष बालाघाट पुलिस ने छह बड़े नक्सलियों को मार गिराया था।

नई दिल्ली । मनी मैनेजमेंट इंटरनेशनल की क्रेडिट काउंसलर डायना रेकशन के अनुसार नई पीढ़ी के अधिकांश युवा ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज लेकर मनमाना खर्च कर रहे हैं। युवावस्था में ही उनके ऊपर इतना कर्ज हो गया है,कि अधिकांश कमाई कर्ज चुकाने की किस्त और ब्याज में जा रही है। युवा पीढ़ी कर्ज को गुब्बारे की तरह फुला रहे हैं। युवाओं को यह नहीं पता, कि क्रेडिट कार्ड में सालाना कितना ब्याज उन्हें देना पड़ रहा है। युवा अपने बजट को भी नहीं बनाते और मनमाना खर्च करते हैं। अमेरिका जैसे देश में लाखों युवाओं के ऊपर औसतन 5.40 लाख रुपए का कर्ज क्रेडिट कार्ड का है। अमेरिकी छात्रों के ऊपर शिक्षा का ऋण और अन्य कर्ज भी बड़ी मात्रा में है। युवा पीढ़ी जिस तरीके से खर्च कर रही है। अपनी आय और खर्च के बीच में समन्वय नहीं बना पा रही है। जिसके कारण कर्ज के मकडजाल में इस तरह फंस गई है, उससे निकलना नामुमकिन हो गया है। कमाई का बड़ा हिस्सा किस्त और ब्याज चुकाने में चला जाता है। क्रेडिट स्कोर बहुत खराब हो गया है। ज्यादा ब्याज दर पर उन्हें कर्ज लेना पड़ रहा है। अमेरिका जैसे देश में युवाओं की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उनके ऊपर लाखों रुपए का कर्ज है। जिसे चुका पाना उनके लिए इस जन्म में संभव नहीं है।जीवन भर उन्हें ब्याज और किस्त भरनी पड़ेगी। बचत की कल्पना वह कर ही नहीं सकते हैं। क्रेडिट कार्ड और बैंक पेमेंट में देरी होने पर ब्याज के ऊपर ब्याज, सर चार्ज और अन्य शुल्क बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां वसूल कर रहे हैं। जिसके कारण युवाओं की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। अमेरिका में अपराधों के बढ़ने के पीछे भी एक बड़ा कारण आर्थिक विषमता बताया जा रहा है।

नई दिल्ली । हत्या व रेप के मामले में 40 साल बाद दोषी ठहराए गए 75 वर्षीय शख्‍स को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। ‎मिली जानकारी के अनुसार 1983 में हुई वारदात के मामले में शख्‍स को 40 साल बाद दोषी ठहराया गया था। न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति पंकज मिथल की पीठ ने मुकदमे के निपटारे में देरी को ध्यान में रखते हुए बुजुर्ग शख्‍स को जमानत दे दी। यह घटना वर्ष 1983 की है। पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अपनी उम्र को देखते हुए शख्‍स जमानत बढ़ाए जाने का हकदार है, जब तक कि उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित अपील का अंतिम निपटारा न हो जाए। पीठ ने कहा कि आम तौर पर, शीर्ष अदालत को किसी भी मामले का फैसला करने के लिए समय-सीमा तय करने के लिए उच्च न्यायालय को निर्देश जारी नहीं करना चाहिए, लेकिन मुकदमे में 40 साल की देरी को देखते हुए, उसने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह इस मामले को बारी से पहले प्राथमिकता दे। अपील का निपटान कानून के अनुसार किया जाए।
इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि अपीलकर्ता को किसी भी अनावश्यक स्थगन की मांग नहीं करनी चाहिए और अपील के शीघ्र निपटान के लिए उच्च न्यायालय के साथ सहयोग करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता की ओर से डिफ़ॉल्ट के कारण अपील की सुनवाई में देरी होती है, तो प्रतिवादी (पुलिस) के लिए जमानत रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन करने का विकल्‍प खुला होगा। अपीलकर्ता को 40 साल बाद इस साल अप्रैल में दोषी ठहराया गया था।

कटघोरा वनमंडल में हाथी के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना जटगा वन परिक्षेत्र नागोई गांव के सालिया भाटा की है। सूचना मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू की। हाथी के बच्चे की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

संभावना जताई जा रही है कि तालाब के दलदल में फंसने से उसकी मौत हुई है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत 40 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि घटना लगभग रात 3:00 बजे की है जटगा वन परिक्षेत्र के सालियाभाटा गांव में हाथी के बच्चे की मौत की सूचना मिली। जहां तत्काल मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आगे की कार्रवाई जारी है।

मानसूनी तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से अगले 48 घंटों में गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़ और उससे लगे कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं दूसरी ओर रायपुर, दुर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम भारत व उससे लगे पश्चिम मध्य भारत से मानसून की विदाई होगी। साथ ही छत्तीसगढ़ से भी 12 अक्टूबर तक मानसून की विदाई संभावित है।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है।इसके और ज्यादा प्रबल होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

बारिश ने दिलाई उमस से राहत

बीते कुछ दिनों से बारिश होने से उमस में बढ़ोतरी हो रही थी। शुक्रवार दोपहर हुई जमकर बारिश ने उमस से राहत दिलाई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियसदर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

शादी घर में बिजली फिटिंग का काम कर रहा इलेक्ट्रीशियन करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आकर झुलसे युवक को गंभीर अवस्था में मौजूद लोगों ने सिम्स पहुंचाया। सिम्स जाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन ने संस्थान के मालिक पर घटना की सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इधर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर में रखवा दिया है।

आज सुबह शव का पीएम कराया जाएगा। सिरगिट्टी में रहने वाले खेलू साहू(25) इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। शुक्रवार को वे तिफरा स्थित एक शादी घर में काम के लिए गए थे। काम के दौरान शाम करीब पांच बजे वे करंट की चपेट में आ गए। करंट से झुलसे इलेक्ट्रीशियन को संस्थान में काम करने वालों ने अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में जांच के बाद डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही युवक के स्वजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने संस्थान के मालिक पर घटना की सूचना नहीं दिए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर में रखवा दिया है। शनिवार को स्वजन का बयान दर्ज कर शव का पीएम कराया जाएगा।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की छत्तीसगढ़ पुलिस की तत्परता की सराहना

बैंक डकैती को सुलझाने में शामिल पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, दिया जायेगा विशेष प्रोत्साहन

रायगढ़ और बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर :  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने 1 लाख 35 हजार 104 बेरोजगार युवाओ को वितरित किया बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 35 हजार 104 बेरोजगार युवाओ को वितरित किया बेरोजगारी भत्ता

मुख्यमंत्री ने बेरोजगार हितग्राहियों के खाते में 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रूपए का किया अंतरण

योजना के तहत अब तक हितग्राहियों को मिल चुका है 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता

  • R.O.NO. 13259/63 " A

Ads

R.O.NO. 13259/63 " A

MP info RSS Feed

फेसबुक