मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (8819)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से पार्लियामेंट हाउस नई दिल्ली में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में हाल ही में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।


भगवान श्रीकृष्ण ने सिर पर मोर मुकुट धारण कर दिया ग्रामीण संस्कृति को सर्वोपरि रखने का संदेश
मेट्रोपोटिलन सिटी बनने पर रायसेन जिले के युवाओं को भी मिलेंगे रोजगार के अवसर
संतों के आशीर्वाद से ही फल-फूल रही है हमारी संस्कृति
महलपुर पाठा मंदिर में लगेगा विशाल मेला
सांची विधानसभा में 136 करोड़ रुपए से कई विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महलपुर पाठा में श्रीकृष्ण पर्व कार्यक्रम में हुए शामिल


जहां-जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थलों को विकसित कर रहे हैं तीर्थ के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार के लिए सरकार की ओर से दिए जाएंगे 15 पुरस्कार
1.50 लाख के तीन, एक लाख रुपए के पांच एवं 51 हजार के सात पुरस्कार दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य समारोह
एक हजार से अधिक बाल-गोपाल राधा-कृष्ण की वेशभूषा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री निवास हुआ कृष्णमय


दुग्ध उत्पादन के जरिए बढ़ायेंगे पशुपालकों की आय, गाय का दूध भी खरीदेगी सरकार
किसान खेती के साथ पशुपालन कर बढ़ाए अपनी आमदनी
दुग्ध उत्पादन को राज्य सरकार दे रही है बढ़ावा
किसानों को सोलर पम्प देकर बिजली बिल से दिलाई जायेगी मुक्ति
रतलाम क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की घोषणा
मोरकुंडवा सिंचाई योजना भी की मंजूर
रतलाम से खाचरोद तक परीक्षण कर बनाई जायेगी फोर लेन रोड
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले के कुंडाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में 246 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि सिविल सेवा में चयनित लोकसेवक केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। गरीब, वंचित और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें और उनकी मदद आगे बढ़कर करें। विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

जहां-जहां श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उन स्थलों को विकसित कर रहे हैं तीर्थ के रूप में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार के लिए सरकार की ओर से दिए जाएंगे 15 पुरस्कार
1.50 लाख के तीन, एक लाख रुपए के पांच एवं 51 हजार के सात पुरस्कार दिए जाएंगे
मुख्यमंत्री निवास पर हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य समारोह
एक हजार से अधिक बाल-गोपाल राधा-कृष्ण की वेशभूषा में हुए शामिल
मुख्यमंत्री निवास हुआ कृष्णमय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की सरदारपुर तहसील स्थित पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं अलौकिक थीं। प्रदेश सरकार श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने के लिए अभियान चला रही है। जो महत्व मथुरा, गोकुल और वृंदावन का है, वही महत्व जानापाव का है। परशुराम जी ने श्रीकृष्ण को यहीं पर सुदर्शन चक्र दिया था। यह एक ऐतिहासिक स्थल है। भगवान श्रीकृष्ण को परशुराम जी का आशीर्वाद मिला। अनेक अवसरों पर जब सभी अस्त्र-शस्त्र फेल हुए तो श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र का उपयोग किया और उनकी जय-जयकार हुई। प्रदेश में धूमधाम से भगवान श्री बलराम जयंती, स्वतंत्रता दिवस के बाद आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महर्षि सांदीपनि आश्रम वह पवित्र स्थल है जहां मनुष्य रूपी श्रीकृष्ण की भगवान श्रीकृष्ण बनने की यात्रा प्रारंभ होती है। भगवान श्रीकृष्ण यहां विद्या अध्ययन के लिए आए और यहां से योगेश्वर श्रीकृष्ण बनकर निकले। श्रीकृष्ण के जगतगुरु बनने का स्थान यही है। द्वारका,वृंदावन और गोकुल का जो महत्व है वही महत्व उज्जैन का है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन में बहुत सारे संदेश दिए जिसमें सबसे महत्वपूर्ण गौमाता की पूजा की और प्रकृति का संरक्षण है |

Page 5 of 630

Ads

R.O.NO. 13380/77 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक